Posts

Showing posts from July, 2018

पेशावर क्रांति नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की जन्मस्थली पीठसैंण में सैनिक स्कूल निर्माण हेतु

Image
सेवा में ,                                         पत्रांक   VCSGCVS/002/007                   दिनांक   31.07.2018   श्री धन सिंह रावत जी ,  माननीय विधायक   श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र , पौड़ी   उत्तराखंड सरकार , देहरादून। विषय : पीठसैंण में सैनिक स्कूल निर्माण हेतु महोदय , पत्र द्वारा आपके संज्ञान में लाना चाहते की दिनांक 1 अक्टूबर   2016 को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जी की पुणयतिथि के अवसर पर भूतपूर्व रक्षा मंत्री श्री मनोहर परिकर जी ने पेशावर क्रांति नायक गढ़वाली जी के नाम से उनकी जन्मस्थली पीठसैंन ( चौथान , विकासखंड थलीसैंण ) में सैनिक स्कूल के निर्माण हेतु खुले मंच से सार्वजनिक घोषणा की थी। महोदय , चौथान की जनता आज भी उस ऐतिहासिक दिन को नहीं भूली है , जब पहली बार देश के एक रक्षा मंत्री जी , गढ़वाली जी की जन्मस्थली पर गए और भारत मां के सच्चे सपूत का सम्मान करते हुए उनकी जन्मस्थली में एक सैनिक स्कूल बनाने का वादा