चौथान के राजकीय इंटर कालेजों में शिक्षकों की भारी कमी



उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में स्कूली शिक्षा की स्थिति कितनी चिंताजनक है, इसका अंदाज़ा मुख्यमंत्री के गृह जिले पौड़ी के इंटर कॉलेजों में शिक्षकों के लम्बे समय से पड़े रिक्त पदों को देखकर लगाया जा सकता है।  

जिले के थैलीसैण ब्लॉक में स्थित चौथान पट्टी में कुल मिलकर 6 इंटर कॉलेज हैं। जो बुंगीधार, कठुड़खाल, कफलखाल, उफरैखाल, मासों और डडोली क्षेत्र में हैं। इनमें से चार इंटर कॉलेजों बुंगीधार, कठुड़खाल, उफरैखाल, मासों में 1500 से अधिक छात्र पढ़ते हैं।  इन कॉलेजों में शिक्षकों के 79 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 37 पद खाली पड़े हुए हैं...........


पेश है, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली चौथान विकास समिति की एक रिपोर्ट 

चौथान पट्टी में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बुंगिधार में शिक्षकों की बहुत कमी है। इस विद्यालय में लगभग 345 विद्यार्थी पढ़ते हैं। नया अध्ययन स्तर शुरू हो चुका है। बोर्ड परीक्षा परिणामों के बाद विद्यालय में छात्रों की संख्या 500 के करीब होने का अनुमान है।

नियमानुसार इस इंटर कॉलेज में 9 प्रवक्ता और 10 अध्यापकों को मिलाकर 19 शिक्षकों का होना अनिवार्य है। जबकि इस वक्त यहां 3 प्रवक्ता और 7 अध्यापक ही हैं। इस प्रकार विद्यालय में 9 शिक्षकों के पद रिक्त हैं।

इसी तरह राजकीय इंटर कॉलेज कठुड़खाल खाल में प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों को मिलाकर शिक्षकों के 22 पद स्वीकृत है जिसमे से 15 पदों पर शिक्षक नियुक्त नहीं हैं।  

महान स्वतंत्रता सैनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के गांव में स्थित मासों इंटर कालेज की स्थिति भी चिंताजनक है।  यहाँ 22 के स्थान पर मात्र 14 अध्यापक नियुक्त हैं और सात पद रिक्त हैं। 

चौथान में ही स्थित उफरैखाल इंटर कॉलेज में भी 16 स्वीकृत पदों पर केवल 10 शिक्षक ही नियुक्त है।  

शिक्षकों की कमी के कारण अभिभावकगण नाराज हैं और बच्चों के भविष्य के बारे में चिंतित हैं।

हाल में ही विधायक श्री धन सिंह रावत ने कुछ इंटर कालेजों में फर्नीचर उपलब्ध कराया था। परंतु स्थानीय लोगों का कहना है कि फर्नीचर के स्थान पर चौथान में स्थित सभी राजकीय इंटर कालेजों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति जल्द से जल्द की जाए।

गौरतलब है कि ये सभी इंटर कॉलेज महान स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की जन्मस्थली में स्थित है। यहां पर स्थानीय विद्यालयों में भी शिक्षकों के कई पद रिक्त पड़े हैं। जिससे सरकार की चौथान में शिक्षा के प्रति बरती जा रही लापरवाही उजागर होती है।

1 सप्ताह पहले ही राज्य सरकार द्वारा गठित पलायन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट में भी उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अभाव को पलायन की मुख्य वजह माना है। लगता है अभी सरकार इन विषयों और पलायन रोकने पर गंभीर नहीं हैं।

चौथान पट्टी में शिक्षा की शिक्षा की बुरी स्थिति और शिक्षकों की कमी को गंभीरता से लेते हुए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली चौथान विकास समिति जल्द मुख्यमंत्री और संबंधित विभागों से पत्राचार करेगी। समिति के अध्यक्ष और सेवानिवृत सिपाही आनंद सिंह भंडारी का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर समिति इस विषय पर जनआंदोलन भी करेगी।

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली 
चौथान विकास समिति 
एक नई सोच 

chauthanvikashsamiti@gmail.com
https://www.facebook.com/chauthanvikassamiti/
https://twitter.com/VCSGCVS

कृप्या इन चारों इंटर कालेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों का विवरण निम्नलिखित देखें 

विधालय का नाम :- रा०ई०का० कठूडखाल , थलीसैण, पौड़ी गढ़वाल
विधालय में सहायक एवं अध्यापको.प्रवक्ता/ कर्मचारियों के रिक्त पदों का विवरण
क्रम संख्या
स्वीकृत पदनाम
स्वीकृत पदो में विषय 
रिक्त पद
1.      
प्रवक्ता
अंग्रेजी
1
2.      
प्रवक्ता
हिंदी
1
3.      
प्रवक्ता
भौतिक विज्ञान
1
4.      
प्रवक्ता
गणित
1
5.      
प्रवक्ता
जीव विज्ञान
1
6.      
प्रवक्ता
राजनिति विज्ञान
1
7.      
प्रवक्ता
भूगोल
1
8.      
सहायक अध्यापक
अंग्रेजी
1
9.      
सहायक अध्यापक
विज्ञान
1
10.                         
सहायक अध्यापक
सामाजिक विज्ञान
1
11.                         
सहायक अध्यापक
कला
1
12.                         
प्रधानाचार्य  
प्रधानाचार्य
1
13.                         
वरिष्ठ सहायक

1
14.                         
कनिष्ठ सहायक

1
15.                         
परिचालक

1

कुल रिक्त पदों की संख्या

15

रा०ई०का० कठूडखाल कुल छात्रो की संख्या 248
बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रो की संख्या 340 होने का अनुमान
कुल स्वीकृत पद 22
प्रवक्ता 9
सहायक अध्यापक 07
कुल कार्यरत पद 05
कुल रिक्त पद प्रवक्ता 7 और, सहायक अध्यापक 4
प्रधानाचार्य जी का पद भी पिछले 5 साल से रिक्त है


विधालय का नाम :- रा०ई०का० बूंगीधार , थलीसैण, पौड़ी गढ़वाल
विधालय में सहायक एवं अध्यापको.प्रवक्ता/ कर्मचारियों के रिक्त पदों का विवरण


क्रम संख्या
स्वीकृत पदनाम
स्वीकृत पदो में विषय 
रिक्त पद

1.      
प्रवक्ता
अंग्रेजी
1

2.      
प्रवक्ता
हिंदी
1
3.      
प्रवक्ता
रसायनविज्ञान
1

4.      
प्रवक्ता
गणित
1

5.      
प्रवक्ता
जीव विज्ञान
1

6.      
प्रवक्ता
इतिहास
1

7.      
सहायक अध्यापक
हिंदी
1

8.      
सहायक अध्यापक
विज्ञान
1

9.      
सहायक अध्यापक
कला
1


कुल रिक्त पदों की संख्या

9



रा०ई०का० बुंगीधार  कुल छात्रो की संख्या 345
बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रो की संख्या 500 होने का अनुमान
कुल स्वीकृत पद 19
प्रवक्ता 09
सहायक अध्यापक 10
कुल कार्यरत पद 10
कुल रिक्त पद प्रवक्ता 6 और, सहायक अध्यापक 3



विधालय का नाम :- रा०ई०का० मासौं, थलीसैण, पौड़ी गढ़वाल
विधालय में सहायक एवं अध्यापको.प्रवक्ता/ कर्मचारियों के रिक्त पदों का विवरण

क्रम संख्या
स्वीकृत पदनाम
स्वीकृत पदो में विषय 
रिक्त पद
1.      
प्रवक्ता
गणित
1
2.      
प्रवक्ता
जीव विज्ञान
1
3.      
प्रवक्ता
राजनिति विज्ञान
1
4.      
सहायक अध्यापक
अंग्रेजी
1
5.      
सहायक अध्यापक
विज्ञान
1
6.      
सहायक अध्यापक
सामाजिक विज्ञान
1
7.      
सहायक अध्यापक
हिंदी
1

कुल रिक्त पदों की संख्या

07


रा०ई०का० मासौं कुल छात्रो की संख्या 255
बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रो की संख्या 365 होने का अनुमान
कुल स्वीकृत पद 22
प्रवक्ता 12
सहायक अध्यापक 10
कुल कार्यरत पद 14
कुल रिक्त पद प्रवक्ता 3 और, सहायक अध्यापक 5
प्रधानाचार्य जी का पद भी पिछले 4 साल से रिक्त है





विधालय का नाम :- रा०ई०का० उफरैखाल , थलीसैण, पौड़ी गढ़वाल
विधालय में सहायक एवं अध्यापको.प्रवक्ता/ कर्मचारियों के रिक्त पदों का विवरण

क्रम संख्या
स्वीकृत पदनाम
स्वीकृत पदो में विषय 
रिक्त पद
1.      
प्रवक्ता
हिन्दी
1
2.      
प्रवक्ता
अर्थाशास्त्र
1
3.      
प्रवक्ता
अंग्रेजी
1
4.      
प्रवक्ता
राजनीति विज्ञान
1
5.      
सहायक अध्यापक
गणित
1

कुल रिक्त पदों की संख्या

5

रा०ई०का० उफरैखाल कुल छात्रो की संख्या 141
बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रो की संख्या 200 होने का अनुमान
कुल स्वीकृत पद 16
प्रवक्ता 09
सहायक अध्यापक 07
कुल कार्यरत पद 10
कुल रिक्त पद प्रवक्ता 4 और, सहायक अध्यापक 1

Comments

Popular posts from this blog

चौथान में लगातार बारिश से जन जीवन प्रभावित (July 2017)

इको-क्लब राजकीय इंटर कॉलेज बूंगीधार के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

गढ़वाली जी की प्रेरणा से चौथान उत्थान में जुटेंगे युवा