चौथान में घायल मातृशक्ति और बुर्जुग; ना एम्बुलेंस ना डॉक्टर

चौथान समाचार (१३ फरवरी 2019)


सूअर के हमले में घायल गीता देवी (बाएं), जैंती गांव और पेड़ से गिरकर चोटिल गीता देवी रणियास  गांव (मध्य) घायल ध्यान सिंह रावत (दाएं) (फोटो सूत्र:बलबीर जैंतवाल, पदम नेगी)

चौथान में हाल के दिनों में अलग अलग घटनाओं में तीन महिलाओं और दो वृद्धजनों के चोटिल होने के समाचार मिले हैं।  स्थानीय लोगों के अनुसार इन सभी घटनाओं में स्थानीय स्तर समय से ना तो प्राथमिक चिकित्सा मिली और ना एम्बुलेंस की सुविधा। मजबूरन सभी पीड़ितों को इलाज के लिए काशीपुर और दिल्ली ले जाया गया है।  इन घटनाओं का विवरण निम्न है।  

1. श्रीमती गीता देवी उम्र लगभग 25 वर्ष, धर्मपत्नी श्री सुरेंद्र सिंह जैतवाल, गांव जैंती सोमवार 11 फरवरी 2019 शाम लगभग पांच बजे खेतों में काम करते वक्त सूअर ने हमला कर घायल किया। प्राथमिक स्तर पर चिकित्सा और एम्बुलेंस नहीं मिली। चामुंडा हॉस्पिटल काशीपुर में उपचाराधीन है। 
काशीपुर अस्पताल में उपचारधीन गीता देवी (फोटो सूत्र:बलवीर जैतवाल)

वीर चन्द्र सिंह चौथान विकास समिति के सदस्य बलबीर जैतवाल के अनुसार पीड़िता को चारपाई में लिटाकर दो घंटे की कड़ी मस्सकत के बाद रोड़ में लाया गया और स्थानीय पर चिकित्सा सुविधा न मिलने से निजी साधनों से काशीपुर ले जाया गया।  

ऐसी ही एक घटना 17 दिसंबर 2018 को चौथान के पोखरी गांव में हुई थी। जिसमें सूअर ने दिन दहाड़े हमलाकर गांव के दो युवकों को जख्मी कर दिया था। जिन्हें एम्बुलेंस सेवा 10 घंटे बाद मिली थी।  अधिक जानकारी के लिए देखें।  (https://chauthanvikasamiti.blogspot.com/2018/12/blog-post.html)  


                                            गीता देवी रणियास गांव की तस्वीर  (फोटो सूत्र:पदम नेगी)

2 श्रीमती गीता देवी उम्र लगभग 35 वर्ष धर्मपत्नी श्री राजेश सिंह गांव रणियास सोमवार 11 फरवरी 2019 सुबह के वक्त बांज के पेड़ से गिर गई। स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा और एम्बुलेंस नहीं मिली।  कमर में अंदुरनी चोट है।  राम मनोहर हॉस्पिटल दिल्ली लाया गया है इलाज के लिए।


सौड़ी देवी  की फोटो (सूत्र पदम नेगी) 

3 श्रीमती सौड़ी देवी उम्र लगभग 45 वर्ष धर्मपत्नी श्री बसंत रमोला गांव भरनौं। शनिवार 9 फरवरी 2019 दोपहर के वक्त जंगल से घास लाने के दौरान पॉव फिसलने से गिर गई। गंभीर चोट आई है। समय पर चिकित्सा और एम्बुलेंस नहीं मिली। इलाज के लिए दिल्ली लाए हैं।  

घटना से आहत वीर चन्द्र सिंह चौथान विकास समिति के संगठन सचिव आनंद गुसाईं का कहना है कि थलीसैंण ब्लॉक में पलायन कम हुआ है परन्तु शिक्षा चिकित्सा सुविधाओं के आभाव के चलते धीरे धीरे लोग यहाँ से पलायन को विवश है।


दिवंगत केशर सिंह रावत, देवराड़ी गांव (फोटो सूत्र:पदम नेगी) 

4. श्री केशर सिंह रावत जी उम्र लगभग 58 वर्ष गांव देवराड़ी।  10 जनवरी 2019 को गांव के जंगल में पेड़ से गिर गए थे।  स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिली।  डेढ़ माह फोर्टिस हॉस्पिटल नॉएडा में इलाज चला। अंदरूनी चोटों के चलते कल 11 फरवरी 2019 को रात लगभग 11 बजे निधन हो गया। अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जा रहें हैं।


दिल्ली अस्पताल में उपचारधीन चोटिल ध्यान सिंह रावत (फोटो सूत्र:पदम नेगी)

5.  श्री ध्यान सिंह रावत उम्र लगभग 60 वर्ष, गांव देवराड़ी। भूतपूर्व सिपाही 20 दिसम्बर 2018 के करीब पेड़ से गिर गए थे। पहले दिल्ली के सफदरजंग हस्पताल में इलाज चला। अभी दिल्ली के दीनदयाल हॉस्पिटल में उपचाराधीन हैं।   


वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली चौथान विकास समिति (पंजी)
एक नई सोच
chauthanvikashsamiti@gmail.com
https://www.facebook.com/chauthanvikassamiti/
@VCSGCVS  

Comments

Popular posts from this blog

चौथान में लगातार बारिश से जन जीवन प्रभावित (July 2017)

इको-क्लब राजकीय इंटर कॉलेज बूंगीधार के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

चौथान समाचार: पोखरी गांव में जंगली सूअर का आतंक, दिनदहाड़े दो ग्रामीणों को किया घायल