चौथान समाचार: पोखरी गांव में जंगली सूअर का आतंक, दिनदहाड़े दो ग्रामीणों को किया घायल



17 Dec. 2018, 

पट्टी चौथान के पोखरी गांव में आज दोपहर लगभग 2 बजे में जंगली सूअर ने आतंक मचाया। सूअर जंगलों को छोड़ गांव में घुस गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत फ़ैल गयी। जाते जाते सूअर ने हमला कर दो ग्रामीणों जगदीश चंद्र पुत्र भवानी राम 41 वर्ष और संजय पुत्र राजू 21 वर्ष को घायल कर दिया। उस वक्त ये दोनों गांव के पास बकरी चरा रहे थे।  हमले में सूअर ने जगदीश चंद्र के कूल्हे में दांत गड़ा दिए जिस कारण उसे गंभीर चोट आयी और तीन टांके लगाने पड़े और संजय को भी काफी गुम चोट आयी है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया जिसके बाद विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे।    




       
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली चौथान विकास समिति के सचिव शिवम पोखरियाल ने बताया कि गांव के बिल्कुल नजदीक होने के बाद भी घायलों को बूंगीधार स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक चिकित्सा नहीं मिली और घायलों का प्राथमिक उपचार प्राइवेट डॉक्टर से करवाना पड़ा। जगदीश चंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए, ग्रामीणों ने108 एम्बुलेंस को कॉल किया और घायल को थलीसैंण भेजने के प्रयास किये गए। 



दिन दहाड़े हुए सूअर के हमले से ग्रामीणों के दिलों में खौफ है और प्रशासन के प्रति रोष है। समिति का कहना है कि चौथान में सूअरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि कई ग्रामीणों ने खेती करना बंद कर दिया है।  (Information By Team Chauthan) 

Comments

Popular posts from this blog

चौथान में लगातार बारिश से जन जीवन प्रभावित (July 2017)

इको-क्लब राजकीय इंटर कॉलेज बूंगीधार के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान