Posts

चौथान में घायल मातृशक्ति और बुर्जुग; ना एम्बुलेंस ना डॉक्टर

Image
चौथान समाचार (१३ फरवरी 2019) सूअर के हमले में घायल गीता देवी (बाएं) , जैंती गांव  और पेड़ से गिरकर चोटिल गीता देवी रणियास  गांव (मध्य ) घायल ध्यान सिंह रावत (दाएं) (फोटो सूत्र:बलबीर जैंतवाल, पदम नेगी) चौथान में हाल के दिनों में अलग अलग घटनाओं में तीन महिलाओं और दो वृद्धजनों के चोटिल होने के समाचार मिले हैं।  स्थानीय लोगों के अनुसार इन सभी घटनाओं में स्थानीय स्तर समय से ना तो प्राथमिक चिकित्सा मिली और ना एम्बुलेंस की सुविधा। मजबूरन सभी पीड़ितों को इलाज के लिए काशीपुर और दिल्ली ले जाया गया है।  इन घटनाओं का विवरण निम्न है।   1. श्रीमती गीता देवी उम्र लगभग 25 वर्ष, धर्मपत्नी श्री सुरेंद्र सिंह जैतवाल, गांव जैंती सोमवार 11 फरवरी 2019 शाम लगभग पांच बजे खेतों में काम करते वक्त सूअर ने हमला कर घायल किया। प्राथमिक स्तर पर चिकित्सा और एम्बुलेंस नहीं मिली। चामुंडा हॉस्पिटल काशीपुर में उपचाराधीन है।  काशीपुर अस्पताल में उपचारधीन गीता देवी (फोटो सूत्र:बलवीर जैतवाल) वीर चन्द्र सिंह चौथान विकास समिति के सदस्य बलबीर जैतवाल के ...

थान में खुली गैस एजेंसी

Image
चौथान समाचार (११ फरवरी २०१९)   चौथान पट्टी में लम्बी अवधि के बाद गैस एजेन्सी खुल गई है। जिसका नाम बिनसर गैस एजेंसी रखा गया है। भूतपूर्व सैनिक कोटे से यह एजेंसी श्री भरत चौंडियाल जी को मिली है। बसंत पंचमी के अवसर पर रविवार (10 फरवरी 2019 ) को थान में गैस एजेंसी का उद्घाटन सामूहिक तौर पर श्रीमती कमला चौंडियाल, सदस्य जिला पंचायत, श्री नरेन्द सिंह कुट्टी भाई, अध्यक्ष जिला सहकारिता समिति एवं बीजेपी मंडलअध्यक्ष थलीसैंण श्री जगदीश ममगाईं के द्वारा किया गया। क्षेत्र में कई वर्षों से गैस एजेंसी खोलने की मांग थी जिससे स्थानीय लोगों को नया गैस कनेक्शन प्राप्त करने और सिलिंडर रिफिल करवाने में सुविधा हो।  इससे पहले लोग भिक्यासैंण और थलीसैंण की एजेंसी से गैस कनेक्शन और सिलिंडर लेते थे।   दो माह से उदघाटन की बाट जोह रही थी एजेन्सी गैस एजेंसी का कार्य स्थानीय विधायक श्री धन सिंह रावत के द्वारा करवाया गया है। दरअसल यह एजेंसी पिछले लगभग दो माह से तैयार थी। परन्तु विधायक जी के हाथों उद्घाटन की बाट जोह रही थी। परन्तु पिछ्ले दो माह से विधायक जी का दौरा बार बार स...

कड़ाके की ठंड के बावजूद राजकीय इन्टर कालेज कठूडखाल में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

Image
चौथान समाचार (सूत्र:धन सिंह बिष्ट) देशभक्ति का जज्बा सर्वोपरि होता है। चौथान पट्टी  (थलीसैंण ब्लॉक/पौड़ी)  में स्थित राजकीय इन्टर कॉलेज कठूडखाल इसकी कहानी खुद ब्यां करता है जब कॉलेज में भारी बर्फबारी और कडाके की ठंड के बाबजूद भी गणतंत्र दिवस समारोह 2019 बडे धूमधाम से मनाया गया। समारोह के आरम्भ में सरस्वती वंदना हुई। उसके बाद कालेज छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।   कॉलेज प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी कुकरेती जी ने समारोह मे उपस्थित सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने छात्राओं के साथ पारम्परिक गढ़वाली लोकनृत्य में भी हिस्सा लिया। कॉलेज प्रबंधक  श्री अरविंद शर्मा जी अपने साथी अध्यापकों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।  समारोह में पधारे स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के इस कार्यक्रम की खूब सराहना की।  गौरतलब है कि लम्बे अरसे बाद उत्तराखंड में इन दिनों जमकर हिमपात हो रह...

चौथान से विदा हो गए ढोलसागर विद्या के महारथी भूरिया दास जी

Image
चौथान समाचार (चन्दन सिंह गुसाईं, बची सिंह रावत) २७ जनवरी २०१९  चौथान में ढोलसागर के प्रख्यात ज्ञाता भूरियाराम दास जी अब नहीं रहे। 84 वर्षीय भूरियाराम जी ने रविवार 27 जनवरी को अंतिम साँस ली। सामान्य पहाड़ी पृष्ठभूमि में जन्मे भूरियाराम दास जी के पिता का नाम श्री मनीराम दास था। इनका जन्म चौथान पट्टी में स्थित तल्ली डडोली गांव में हुआ था। तीन भाइयों में सबसे छोटे भूरियाराम जी हंसमुख और मिलनसार स्वाभाव के थे।   पहाड़ी वाद्ययंत्र ढ़ोल को पराम्परिक शैली में बजाने में दास जी को महारत हासिल थी।  इनकी शिक्षा के बारे में कम जानकारी उपलब्ध है। परन्तु ढ़ोल वादन की कला इनको विरासत में मिली और आप बचपन से सामाजिक-सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी कला से सबको मंत्रमुग्ध कर देते थे।  चाहे डडोली से अष्टबै से हो या  मंडाण या किसी की जागरी से हो, भूरियाराम जी की ढोल की थाप से सभी सम्मोहित कर देती थी। युवास्था से जीवन के अंतिम पड़ाव तक उनकी ढ़ोल की थाप लगातार बजती रही।  उनकी कला के प्रशंसक चमोली और अल्मोड़ा ज...

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिक्साल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

Image
चौथान समाचार (बची रावत)  26 जनवरी 2019 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिक्साल में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया।  समारोह की शुरुआत सर्वप्रथम सरस्वती बन्दना से हुई व उसके बाद बच्चों द्वारा गाये देशभक्ति गीत व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका दिल मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ०चन्द्र प्रकाश निराला जी ने उपस्थित सभा को सम्बोधित किया।  समारोह में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि श्री मनवरसिंह बिष्ट व प्रधान ग्राम पाटों, श्री नारायण सिंह रावत, ग्रामसभा प्रधान-श्री-श्यामसिंह नेगी, उपप्रधान-जगतसिंह बिष्ट, महिला मंगलदल अध्यक्षा, क्षेत्र प्रतिनिधि गजेन्द्रसिंह बिष्ट, विद्यालय अभिभावक संघ अध्यक्ष-कुंवरसिंह मांसाई, त्रिलोकसिंह रावत व श्रीमती गणेशी देवी , रिक्साल सेवा समिति से महासचिव बालादत्त ढोंडियाल जी, भूतपूर्व सूबेदार श्री गोपालसिंह बिष्ट और समस्त ग्राम प्रतिनिधि मौजूद रहे।    समारोह में विशेष सहयोग दो नौजवान सैनिक भाई शिवसिंह रावत व किशनसिंह नेगी का रहा जिनकी सहयोग से मिठाई व चाय की व्यवस्था रही। अंत में होनहार बच्च...

इको-क्लब राजकीय इंटर कॉलेज बूंगीधार के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Image
भारी मात्रा में एकत्रित किया प्लास्टिक कचरा छात्रों ने कहा कुरकुरे, नमकीन, बिस्किट के पैकेट्स और प्लास्टिक डिस्पोजल कचरा बन रहा, देवभूमि की प्रकृति के लिए कैंसर  आज (28 Dec. 2018) राजकीय इंटर कॉलेज बूंगीधार मैं गठित इको क्लब के लगभग 30 छात्र-छात्राओं ने बूंगी धार बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। 2 घंटे के लगभग चले इस स्वच्छता अभियान में छात्रों ने बड़ी संख्या में प्लास्टिक का कचरा एवं 150 से ज्यादा शराब की कांच की बोतलें एकत्रित की।  छात्रों के अनुसार कुरकुरे और बिस्किट के पैकेट्स सबसे ज्यादा कचरा उत्पन्न करते हैं और लोग शराब की बोतलें भी लोग खुले में फेंक देते हैं जो खतरे का सबब बन सकती है।   बूंगीधार बाजार में कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं नहीं है और बाजार में उत्पन्न प्लास्टिक कचरे को स्वर्गीय आनंद सिंह गुसाईं की मूर्ति के पीछे फेंका जाता है। इस अवसर पर गड़ीगांव के प्रधान गब्बर सिंह बिष्ट का कहना है कि वह प्रशासन से बूंगीधार में कूड़ा निस्तारण के लिए प्रस्ताव रखेंगे।  स्वच्छता अभियान का आयोजन वीर चं...

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की जन्मभूमि चौथान में शिक्षा स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाओं का अभाव दूर करने के संबंध में निवेदन पत्र

Image
सेवा में ,                         पत्रांक संख्या :-VCSGCVS/001/2018          दिनांक:- 25/12/2018 श्रीमान त्रिवेंद्र सिंह रावत जी माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार , महोदय , विषय :- वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की जन्मभूमि चौथान में शिक्षा स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाओं का अभाव दूर करने के संबंध में निवेदन पत्र पेशावर क्रांति नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जी की जयंती पर शुभकामनाएं ! महोदय पत्र द्वारा आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जी और उनका क्षेत्र पट्टी चौथान आज भी उपेक्षा का शिकार है। यहां शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की बुनियादी सुविधाओं का नितांत अभाव है । कहने को तो 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ( मासों , उफरेखाल , बूंगीधार , वीरूधूनी ) हैं , परंतु उनमें से कोई भी स्वास्थ्य कें...